पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से कारोबार ठप होने के कगार पर, बाजार में फिसलन

बारिश से कारोबार ठप होने के कगार पर, बाजार में फिसलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते शहर के कोहाड़ा मार्ग के 50 से ज्यादा दुकानदार काफी परेशान हैं। सड़क की खुदाई के बाद मिट्टी के ढेर व बड़े बड़े खड्डों से कोहाड़ा मार्ग के दुकानदार पहले ही परेशान थे। लेकिन बारिश के बाद मार्ग पर बनी कीचड़ से इस मार्ग पर पैदल निकलना ही मुहाल हो गया है। शहर के कोहाड़ा मार्ग के दुकानदार जतिंदर लहल, राजीव भाटिया, जी एस सिंह, हरीश कुमार, अमरीक सिंह मीका, लक्की, हैप्पी, मनजीत सिंह विकास मित्तल का इस मार्ग की किसी भी दुकान पर पहुंचना ही बड़ा टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सड़क के एक तरफ से पत्थर पड़ा होने के चलते पानी जमा पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ मिट्टी से फिसलन बहुत है। पैदल चलने में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों ने कहा विभाग ने अगर सड़क का कार्य थोड़ा रुक कर ही शुरू करना है, तो कम से कम सड़क को चलने लायक तो बना दें। इस संबंध में बात किए जाने पर लोक निर्माण अधिकारियों ने बात किए जाने पर बताया कि कोहाड़ा मार्ग को बनाने का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।



खराब मार्ग को लेकर जानकारी देते कोहाड़ा मार्ग के दुकानदार।