पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंडी ही पाओ, स्विच जल्दी खराब हो जांदे

कुंडी ही पाओ, स्विच जल्दी खराब हो जांदे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंजू कपूर - लुधियाना
शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहें हैं, लेकिन जहां लोगों को सुविधाएं मिल रहीं हैं वहां भी उन्हें रोजाना खतरों से खेलना पड़ता है। बिजली की नंगी तारों से हाल ही में हुए हादसों से बच्चों की मौत के बाद भी पॉवरकाम कोई कदम नहीं उठा रहा है।
जगह-जगह बिजली की नंगी तारों के जाल शहर में बिछे हैं। यह जाल केवल पुराने शहर में ही नहीं हैं बल्कि नई बनी कॉलोनियों में भी लोगो को इन नंगी तारों के कारण परेशान होना पड़ता है। गली मोहल्लों में कहीं स्ट्रीट लाइट्स नहीं हैं ओर जहां हैं वहां भी लोग रोजाना खतरों से खेल रहें हैं।
वार्ड 31 चंद्र नगर स्थित थापर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटों के बॉक्स से कॉलोनी की लगभग तीन गलियों में रात को बिजली जलती है। लेकिन इस बॉक्स में स्ट्रीट लाइट चलाने के लिए कोई बिजली का स्विच नहीं लगाया गया शाम होने पर लोग नंगी तारों को आपस में जोड़ कर स्ट्रीट लाइट जलाते हैं, जिससे इलाके की तीन गलियों में रोशनी होती है।
बरसात के मौसम में गलियों में पानी भर जाता है ओर कई बार इस मौसम में बॉक्स में करंट आ चुका है जिस कारण लोग खराब मौसम में लाइट जलाने से भी डरते हैं। ऐसे मौसम में इलाका निवासियों को रात को अंधेरे में ही आना-जाना पड़ता है। थापर कॉलोनी के प्रधान अरुण शर्मा ने बताया कि इसके बारे में कई बार इलाका पार्षद नरिंदर सिंह मल्ली के पास भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन स्विच जल्द खराब हो जाते हैं यहां स्विच लगाने से कोई फायदा नहीं होगा जैसे है चलाते रहो। साथ ही आश्वासन दिया कि आप चिंता न करें लाईट जलाने के लिए रोजाना किसी
को भेजेंगे जोकि स्ट्रीट लाइट जला
दिया करेगा लेकिन ऐसा कुछ भी
नहीं हुआ।