पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को घटिया खाना देने पर आंगनवाड़ी के खिलाफ प्रदर्शन

बच्चों को घटिया खाना देने पर आंगनवाड़ी के खिलाफ प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - गांव राजपुरा के लोगों ने ग्राम पंचायत मेंबर प्रीतम सिंह, जसविंदर कौर, कर्मजीत कौर की अगुवाई में आंगनवाड़ी के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आंगनवाड़ी सेंटर में बच्चों को साल पुराना राशन दिया जाता है, जिसमें कीड़े निकलते हंै। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। पंचायत मेंबरों ने बताया कि जब राशन आता है तो आंगनवाड़ी वर्कर राशन अपने घर ले जाते है ंतथा उस राशन की पंचायत की मेंबर को कोई जानकारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि जो मीठे चावल बच्चों को बना कर देने थे उसमें से कीड़े निकले हैं तथा वर्करों ने इसे साफ तक नहीं किया। गांव के लोगों ने रोष प्रगट करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद मैडम रणजीत कौर ने बताया कि यह खाना 6 तारीख से 18 तारीख तक बच्चों को दिया गया। इसके बाद मैं सेंटर पर मौजूद नहीं थी। इस बारे में मुझे नहीं पता।