पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - सराभा लेडीज क्लब ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया। सभी मेंबर्स ओरेंज कलर के ड्रेस कोड में पहुंची। शम्मी बिंदिया और बिंदिया सूद की ओर से कराई गई कोरियोग्राफी में आजादी से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया गया। सभी सदस्य स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में पहुंचीं। कोरियोग्राफी में सदस्याओं की ओर से ये दिखाया गया कि चाहे हम आजाद हो चुके हैं लेकिन फिर भी हम अभी तक भ्रष्टाचार और धोखे की बेडिय़ों से बंधे हुए हैं। नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं व कई भगवान के नाम पर आम जनता को लूट रहे हैं। कार्यक्रम में सदस्याओं ने तंबोला की गेम्स का भी आनंद उठाया। वहीं, एस्ट्रोलॉजी एक साइंस पर दीपिका सिंह ने विचार रखे व सदस्याओं को ग्रह और दोषों के चक्कर में न फंसने की सलाह दी। क्लब की प्रेसिडेंट अमरजीत कौर ने सभी सदस्याओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।