पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडिसन ब्लू होटल ने चलाया सफाई अभियान

रेडिसन ब्लू होटल ने चलाया सफाई अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - शहर को साफ रखने के उद्देश्य से रेडिसन ब्लू होटल, एमबीडी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत होटल के 70 कर्मचारियों द्वारा फिरोजपुर रोड पर स्थित राजगुरु नगर में सफाई की गई। इस अभियान में होटल के मैनेजर ने भी हिस्सा लेते हुए नगर में सफाई की। मैनेजर मानव इन्द्र सिंह गुराम ने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए आम जनता को ही जि मेदारी लेनी होगी। उन्होंने लोगो से अपील की कि सभी इलाका निवासियों को अपने इलाके में ऐसे अभियान करने चाहिए ताकि लोगो को गंदगी से राहत मिल सके।