- Hindi News
- पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों सरकारी बेरुखी के खिलाफ की रैली
पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों सरकारी बेरुखी के खिलाफ की रैली
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की संयुक्त एक्शन कमेटी द्वारा बस अड्डे के डिपओ पर रैली की गई। इस में पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों के साथ हो रहे बेरुखे रवैये का नारेबाजी कर विरोध किया गया। रैली के दौरान सरकारी ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के उप सेक्रेटरी मनजीत सिंह गिल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ मांगो के संबंधी में कई बार समझौते हुए। लेकिन हमारी मांगो जिसमें पनबस की कर्जा मुक्त बसों को रोडवेज में शामिल करना, ठेकेदारी सिस्टम बंद करना, स्टाफ की पदोन्नति, खाली पदों पर नियुक्तियां, वर्दी मुहैय्या करवाना, बसों के समय में राजनीतिक दखलंदाजी बंद करना आदि शामिल है को हमेशा अनदेखा किया गया है। इस अवसर पर प्रवक्ताओं ने सरकार और महकमे के अधिकारियों को चेतावनी दी कि मांगे ना मानी गई तो 30 जनवरी क ो मोगा, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ के बस अड्डे जाम किए जाएगे और 12 फफरवरी क ो गेट रैलियों कर 18 फ रवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस के अलावा शाहकोट में एक विशाल रैली भी की जाएगी। इस मौके पर सुच्चा सिंह, रजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, मलकीत सिंह, अमरीक सिंह, मक्खन सिंह, गुरचरन सिंह दुगगा आदि मौजूद थे।