वॉर्ड 31 में आधार कार्ड कैंप लगाया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड नंबर 31 स्थित चन्द्र नगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में आधार कार्ड बनाने के कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन पार्षद नरिंदर सिंह मल्ली द्वारा किया गया। इस मौके पार्षद मल्ली ने बताया कि आधार कार्ड के संबंधी लोगों को आने वाली मुश्किलों को देखते हुए आधार कार्ड कैंप लगाया गया है। आधार कार्ड के साथ लोगों को गैस कनैक्शन, सबसिडी व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके शशि शर्मा, बनवारी लाल, अनुवेश शर्मा, कोमल गर्ग, रमेश सग्गड़, इंद्रा कुमारी आदि मुख्य रुप से हाजिर हुए।