- Hindi News
- युवा अकाली दल ने बांटी जरूरतमंद बच्चों को किताबें
युवा अकाली दल ने बांटी जरूरतमंद बच्चों को किताबें
भास्कर न्यूज - लुधियाना
युवा अकाली दल ने वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह गौशा की अध्यक्षता में शिमलापुरी स्थित भाई मंझ सेवा केन्द्र में आर्थिक रूप से कमजोर 60 बच्चों को शिक्षा के लिए कापियां, किताबें व स्टेशनरी वितरित कर, उनके साथ दोपहर का भोजन किया।
इस अवसर पर गौशा ने सेवा केन्द्र के मुख्य सेवादार कुलतार सिंह वालिया की तरफ से आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को शिक्षित करने के लिए वर्ष 1988 से चलाए जा रहे सेवा केन्द्र के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा, कि अगर समाज का हर नागरिक इनकी तरह जरूरतमंद लोगो जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रण कर लें, तो समाज में कोई अनपढ़ नहीं रहेगा और स्वच्छ समाज की स्थापना होगी। कुलतार सिंह ने कहा कि वह तो गुरु साहिबान की तरफ से बताए मानवता की सेवा के संदेश पर अमल करते हुए, निष्काम भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेवा केन्द्र ने अपने स्थापना से लेकर अब तक 15 हजार लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार उपलब्ध करवाया और हजारों लड़कियों की शादियां करवा कर उन्हें आर्थिक मदद दी है। इस अवसर पर गुरदीप सिंह गौशा के साथ कुलतार सिंह वालिया, एंटी फ्राड आल इंडिया संगठन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह थरीके, भजन सिंह, गुरदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, भगवान सिंह, मीनू रानी, हर्ष सिमरनजीत कौर, हरप्रीत कौर, अमनदीप कौर, गुरदीप कौर, अमरजोत सिंह, चरनप्रीत सिंह मिकी, जसबीर सिंह दुआ, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरजोत, मनिन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।