पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा को जानने के लिए गुरु की जरूरत है: कुलेश्वरी

परमात्मा को जानने के लिए गुरु की जरूरत है: कुलेश्वरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा टिब्बा रोड पर सतसंग सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी कुलेश्वरी भारती ने कहा कि ईश्वर संसार के कण-कण में निवास करता है। वही ईश्वर हमारे घट में विराजमान है उसी से मिल जाना ही हमारा पहला लक्ष्य है।
तभी हमें वास्तविक आनंद, शांति और सुख मिलेगा। परमात्मा की बनाई इस सृष्टि में हर पल हमें कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि जैसे सूरज की रोशनी वापिस सूरज में ही मिलती है वैसे ही हमें भी अपने परमात्मा से मिलना है। साध्वी ने कहा कि आज इंसान परमात्मा से विमुख हो चुका है। हर जीव अपने कर्म के अनुसार ही सुख दुख प्राप्त करता है। कर्म ही हमारे जीवन का कर्ता धर्ता है। लेकिन आज हम अपने कर्म को भूल सांसारिक मोह माया में फंस गए है। जीवन के मूल्य को जानने के लिए और परमात्मा से मिलने के लिए एक मार्ग दर्शक गुरु की जरूरत है। जो हमारे पापों का निवारण कर हमें परमात्मा से मिला सके। साध्वी ने कहा कि तिहाड़ जेल में कई कैदियों का जीवन ब्रह्मज्ञान द्वारा बदल चुका है। आज वह कैदी जेल में रह कर अच्छे इंसान बन रहें है।
इस अवसर पर साध्वी मीमांसा भारती द्वारा भजनों का गायन किया गया। विशेष रूप में परमजीत सिंह, निर्मल सिंह, विजय कुमार,
पवन शर्मा, कमल मलहोत्रा आदि मौजूद थे।




दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा टिब्बा रोड पर सतसंग सभा का आयोजन