- Hindi News
- गोसाईं ने पूछा : हैलो, कमिश्नर जी क्या बना, जवाब :प्लीज फाइनेंस सचिव से बात करो
गोसाईं ने पूछा : हैलो, कमिश्नर जी क्या बना, जवाब :प्लीज फाइनेंस सचिव से बात करो
गौतम मुकेश - लुधियाना
जाली फर्मों से 5 हजार करोड़ की बिलिंग कर सेल्स टैक्स विभाग को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वालों के खिलाफ विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले 8 महीनों से विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं। जब किसी भी अधिकारी से बात होती है तो बस यह कह कर मामला टाल दिया जाता है कि कार्रवाई चल रही है। इसी तरह कुछ दिन पहले एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्रर अनुराग वर्मा से भी बात हुई तो उन्होंने जवाब दिया कि फाइनेंस सेक्रेटरी से बात करो। ऐसा कहना था कि पूर्व केबीनेट मंत्री सतपाल गोसाईं का।
गोसाई ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाओ मोर्चे की तरफ से कमिश्नर व फाइनेंस सेक्रेटरी को इस 2 से 5 हजार करोड़ तक पहुंचे घोटाले के दस्तावेज दिए थे। इनमें 32 फर्मों के नाम उजागर किए थे। इसके आगे 160 फर्मों से संबंध है। विभाग ने तब अधिकारियों की टीम बना कर जांच करने की बात कही थी। गोसाईं ने आरोप लगाया कि हद तो तब हो गई जब टीम में शामिल एक महिला अधिकारी को भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इसकी शिकायत अधिकारियों को की गई है। इस दौरान उनके साथ मोर्चे के पदाधिकारी ललित गोयल, अजय चावला, प्राण नाथ भाटिया, राकेश भंडारी, रमेश जैन बिट्टा, अरूण जैन, रविदंर अरोड़ा भी मौजूद थे।
40 हजार करोड़ की बिलिंग, 8 हजार करोड़ का वैट
पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा अधिकारियों की लापरवाही के कारण मामला 5 करोड़ से 12 करोड़ तक पहुंच गया है। अगर अब इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो वह 10 दिन के बाद रोष प्रदर्शन व धरने लगाएगें। इस दौरान उन्होंने कथित आरोप लगाया कि दो गोबिंदगढ़ की दो फर्मों चंडीगढ स्टील भंडार , तुरस्कान स्टील ने 40 हजार करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग कर विभाग को 8 हजार करोड़ रुपए का चूना भी लगाया है। इन लोगों के खिलाफ विभाग की तरफ से वर्ष 2010 में मामला भी दर्ज किया गया था। यह लोग उल्टा ही विभाग को गुमराह कर दूसरे लोगों पर वेबुनियाद आरोप लगा रहे है। विभाग को चाहिए कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। इन लोगों को विभाग के ही कुछ अधिकारी शरण दे रहे है। इन लोगों से अधिकारियों ने 40-40 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि सही कारोबारियों को वैट रिफंड के लिए इधर उधर भागना पड़ता है। इस मामले को लेकर वह डिप्टी सीएम सुखवीर बादल, भाजपा प्रधान कमल शर्मा को भी मिलेंगे। इस मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए बेशक वह कोई भी हो। किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
10 दिन के बाद घेरेंगे सेल्स टैक्स डिपार्टमैंट का ऑफिस
मामला: 5 हजार की बोगस बिलिंग का , जांच की आखिरी तारीख 11 जनवरी भी निकली