पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद की कोठी के बाहर इलाका निवासियों ने किया रोष प्रदर्शन

पार्षद की कोठी के बाहर इलाका निवासियों ने किया रोष प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड नंबर सात में आते मिंटू नगर व पुनीत नगर में खस्ताहाल गलियों व सड़कों को लेकर स्थानीय इलाका निवासियों ने पार्षद गुरप्रीत सिंह गोरा के आवास का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्षद के भाई की ओर से प्रदर्शनकारियों को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन कई घंटों तक उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। इलाका निवासियों का कहना था कि कालोनी में हर जगह खड़े पानी से ये पूरी कॉलोनी छप्पड़ में तबदील हुई पड़ी है। कई दिनों से जमा पानी से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है। इलाका निवासियों ने आरोप लगाते कहा कि कुछ लोग पार्षद का नाम लेकर गलियां बनवाने के लिए रुपए भी एकत्र कर रहे हैं। प्रदर्शन कारियों में बबली, आशा, संगीता, सिमरन, वीना, अनीता, पूनम, हरजिंदर कौर, परमजीत सिंह गुरिंदरजीत सिंह, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह ,राजेंदर सिंह, विक्की, राज कुमार, आदि मौजूद थे