- Hindi News
- सड़क की खस्ता हालत को लेकर वॉर्ड 12 के लोगों ने पार्षद, मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
सड़क की खस्ता हालत को लेकर वॉर्ड 12 के लोगों ने पार्षद, मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड 12 के राम नगर क्षेत्र की गलियों व सड़कों का विकास न होने से निगम के खिलाफ लोगों को रोष बढ़ता जा रहा है। खस्ता हाल सड़क से परेशानी झेल रहे लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों व पार्षद सुरजीत राय के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम से उम्मीद छोड़ खुद ही सफाई शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि मुंडियां कलां के रामनगर क्षेत्र की गलियां ही नहीं बल्कि मेन रोड की हालत भी काफी खस्ता है। इस कारण लोगों और दुकानदारों का आना जाना मुश्किल हो गया है।
जरा सी बरसात के बाद इलाके में कीचड़ हो जाता है। लोगों का कहना है कि दो साल पहले सीवरेज डालते समय हौदी का सारा काम मजदूरो ने अधूरा ही छोड़ दिया है। इसके चलते गलियों मे गढ्ढ़े हो रखे है। बरसात का पानी सड़क व गलियों में भर जाता है, जो कई दिनों तक नहीं सूखता।
इलाके के पानी की निकासी व सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार निगम प्रशासन व इलाका पार्षद को सुरजीत राय को शिकायत की गई। समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों को भी सुचित किया गया,
पर उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं किया। इलाका निवासियों व दुकानदारों ने खुद ही बरसाती
पानी सीवरेज में डाला व रोड की सफाई की।
इस दौरान मंदीप सिंह मन्नू, कुलदीप कुमार, राजू अग्रवालल, विक्की अग्रवा, मिंटू, गोपी, यादव कुमार, मनोज कुमार, त्यागी, हरी ओम, सन्नी, अजय कुमार, गौतम कुमार, भूषण कुमार, संदीप नेगी, लक्की कुमार व अन्य मौजूद थे।
दस दिन में बनेगी सड़क
इलाके गलियों का विकास 32 लाख की लागत से किया जाएगा। जिसके लिए टेंडर पास हो चुका है। दस दिन के अंदर गलियों को बनाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। सुरजीत राय, इलाका पार्षद।
॥खस्ता हाल सड़क के कारण वाहन तो क्या पैदल चलना मुश्किल हो रखा है। गाडिय़ां भी खराब होने लगी है। अजय कुमार, इलाका निवासी।
॥दुकान के सामने सड़क पर कीचड़ जमा रहता है। जिस कारण दुकान पर ग्राहक आने से कतराते है। दुकान का काम पुरी तरह चौपट हो गया है। -मंदीप सिंह, दुकानदार।
॥सीवरेज डालने के लिए तोड़ी गई हौदी को बीच में ही छोड़ दिया गया। जिस कारण गलियों में गड्ढ़े पड़ गए हैं। गली से गुजरना मुश्किल हो रखा है। -विक्की अग्रवाल, दुकानदार।
॥मंत्री का हल्का होने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शिकायत के बाद भी कोई विकास नहीं किया जा रहा।यही नहीं कोई सुनवाई करने वाला भी नहीं है। - अजय कुमार, प्रधान, बाला जी संस्था।
॥इलाके में गंदगी फैली हुई है। सीवरेज का पानी बरसाती पानी के साथ मिक्स होकर सड़क पर भरा रहता है। बीमारी फैलने का डर रहता है। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। - डॉ त्यागी।