ज्यादा कीटनाशकों से मर रहे पशु
लुधियाना - यूरिया, कीटनाशक और नदीन नाशक दवाइयों के ज्यादा प्रयोग के कारण पशुओं के चारे में नाइट्रेट की मात्रा में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से पशु जल्द ही मौत का शिकार हो रहे हैं। गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी के पशु बीमारी खोज केंद्र के हेड डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि इन दवाओं के ज्यादा प्रयोग की वजह से ही पशु मरते हैं। इसकी वजह से जानवर को सांस की तकलीफ, तापमान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉ. अमरजीत सिंह ने कहा कि सर्दियों में पौधे नाइट्रोजन को ज्यादा सोखते हैं जो बाद में नाईट्रेट जैसे जहर में बदल जाती हैं। उन्होंने इससे बचने के लिए मिट्टी की नाइट्रेट जांच नजदीक की प्रयोगशाला में करवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को पशु की किसी भी तरह की दुर्घटना के समय 0161-2414030 पर संपर्क कर सकते हैं।