पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वक्त जान पर आफत

हर वक्त जान पर आफत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर के कुछ मोहल्ले ऐसे हैं जहां के लोग अब बिजली की झूलती नंगी तारों से निपटारे के लिए पावरकॉम के मुलाजिमों फोन करना मुनासिब नहीं समझते। पहले दर्जनों बार फोन कर पावरकॉम को वे शिकायत कर चुके हैं, कभी विभागीय मुलाजिम पहुंचे ही नहीं तो कभी पहुंचकर भी कोई मुश्किल हल नहीं की। दैनिक भास्कर की टीम ने आज जायजा लिया मोहर सिंह नगर इलाके का।
मोहर सिंह कॉलोनी : यहां चार महीनों से जमीन से सटन कर लटक रही है तार इस इलाके में चार महीने पहले ही बिजली की हाई टेंशन टूट कर जमीन पर आ गिरी। मोहल्ले लोगों ने कई बार शिकायतें की लेकिन नतीजा अब तक कुछ भी नहीं निकला। परेशान होकर मोहल्ले वालों ने भी पावरकॉम को शिकायत करने की बजाय दैनिक भास्कर से फोन कर मामले की शिकायत की।