पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में जपतप 26 को

गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में जपतप 26 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस को समर्पित चौहपहरा साहिब जपतप समागम ब्रह्मज्ञानी बाबा बुढ़ा जी हाल में करवाए जाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा के प्रधान ने बताया कि बत्तरा परिवार की ओर से 26 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे तक ब्रह्मज्ञानी बाबा बुढ़ा जी हाल में चौहपहरा जपतप समागम का आयोजन किया जाएगा। ज्ञानी जसविंदर सिंह ग्रंथी दरबार साहिब, भाई जसविंदर सिंह गुरुद्वारा बीबी कोला जी भलाई ट्रस्ट अमृतसर वाले, माता विपनप्रीत कौर, भाई राजिंदर पाल सिंह राजू वीर व बाबा कुंदन सिंह भलाई ट्रस्ट का रागी जत्था चौहपहरा जपतप पाठ व कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।