मासूम की जान बचाने की अपील
लुधियाना - शिंगार सिनेमा रोड स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में सर्दी के कारण पेट में गंभीर इंफेक्शन के चलते दो महीने के मासूम बच्चे विनय का इलाज चल रहा है। आर्थिक तौर पर कमजोर के उसके परिजन इलाज पर आने वाला करीब दो लाख का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। लिहाजा अस्पताल मैनेजमेंट ने उनकी मदद करने की अपील की है। आर्थिक मदद देने वाले बच्चे के पिता अशोक कुमार से मोबाइल फोन नंबर-098 785-85855 व उसकी माता प्रीत से 98786-24618 पर संपर्क कर सकते हैं।