लोहियां खास की तरफ जाने वाली ट्रेन रद्द
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लुधियाना रेलवे स्टेशन के यार्ड में वॉशिंग एपेरेल प्रोजेक्ट को लेकर विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर बनने वाले इस एपेरेल को लेकर शुक्रवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा के अनुसार इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के कारण लुधियाना से लोहियां खास की तरफ जाने वाली एक ट्रेन का एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों को फिल्लौर से चलाया जाएगा और वापसी पर भी यह पैसेंजर ट्रेनें फिल्लौर तक ही आ पाएगी।