पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक जीवनशैली से बच्चों पर पड़ रहा मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभाव

आधुनिक जीवनशैली से बच्चों पर पड़ रहा मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
आधुनिक जीवनशैली बच्चों पर भी मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभाव डाल रही है। जिसके चलते बच्चों में मानसिक असंतुलन के मामले बढ़ रहे हैं। फिरोजपुर रोड स्थित माइंड-फस्र्ट के आफिस में इस मुद्दे आयोजित सेमिनार में बच्चों के मनोविज्ञान को लेकर माहिरों ने बाल रोग माहिरों के साथ चर्चा में यह राय जाहिर की।
सेमिनार के आयोजक डॉ.कुणाल काला ने जोर देकर कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर समान ध्यान देना चाहिए। देखा गया है कि एक से पांच साल की उम्र के दौरान बच्चों को मनोवैज्ञानिक दिक्कतों के चलते कई बार शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। बाल रोग माहिरों ने भी माना कि आधुनिक माहौल में बच्चों के मानसिक विकास के मामले में भविष्य में चुनौतियां सामने आएंगी।