पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरवार को भी नहीं लगी रेटलिस्ट, डीसी ने ठेकेदार को भेजा एक और नोटिस

वीरवार को भी नहीं लगी रेटलिस्ट, डीसी ने ठेकेदार को भेजा एक और नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेश शर्मा/गौतम मुकेश - लुधियाना
सुविधा सेंटर के बाहर फॉर्म बेच रहे ठेकेदार पर प्रशासनिक चेतावनी का असर अब भी नहीं दिख रहा। वीरवार को भी ठेकेदार ने फॉर्म की सरकारी रेट लिस्ट नहीं लगाई। वहीं डीसी ने ठेकेदार को एक और नोटिस जारी करते हुए 27 जनवरी तक इसका जवाब देने के लिए कहा है। राजनीतिज्ञों के साथ शहर के कारोबारियों ने प्रशासन व पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों की शिकायत करने वालों की अगर इसी तरह सरेआम पिटाई होती रही व पुलिस समझौते का दबाव बनाने में लगी रही तो आम लोग अधिकारियों तक बात पहुंचाने के लिए कैसे आगे आएंगे। बता दें कि मंगलवार को सुविधा सेंटर के बाहर फॉर्म के ओवरचार्जेस कर रहे ठेकेदार की शिकायत डीसी से करने पर कारोबारी संजय व उसके दोनों बेटों की सरेआम पिटाई ठेकेदार के गुर्गों ने कर दी थी। पीडि़त का कहना है कि पुलिस थाने के अंदर भी ठेकेदार के कारिंदों ने उनसे मारपीट की व पुलिस ने बच्चों पर क्रॉस पर्चे का दबाव बनाकर समझौता करवा दिया।