पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्यकारों से रूबरू हुए जीसीजी के स्टूडेंट्स

साहित्यकारों से रूबरू हुए जीसीजी के स्टूडेंट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग गवर्नमेंट कालेज गल्र्स की तरफ से शिक्षा शास्त्री और साहित्यकार ईशर सिंह सोबती के साहित्यक सफर की जानकारी देने के लिए समारोह करवाया गया। कालेज की प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर समारोह में बतौर मेहमान शामिल हुई। पंजाब विभाग के प्रमुख प्रो. कृष्ण सिंह ने समारोह के उद्देश्य की जानकारी दी और स्टूडेंट को साहित्यकार सोबती के बारे में बताया।
समारोह में साहित्यकार करमजीत सिंह औजला ने ईशर सिंह सोबती की कहानियों की किताब नेकी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ईशर सिंह सोबती का पंडित जवाहर लाल नेहरु, प्रताप सिंह कैरो, वल्लभ भाई पटेल के साथ सोबती के काफी अच्छे संबंध थे। साहित्यकार सोबती ने अपने जीवन के अनुभव स्टूडेंट के साथ बांटे और जीवन के लंबे सफर की जानकारी दी। उन्होंने अपने साहित्य रचना के प्रति नजरिए के बारे में खासतौर पर जानकारी दी। सोबती ने स्टूडेंट को खुद की लिखी एक-एक पुस्तक भेंट की। करमजीत सिंह औजला ने भी स्टूडेंट को साहित्य पढऩे के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम स्टूडेंट्स के अकादमिक विकास में काफी मद्द करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान साहित्यकारों से रूबरू होकर स्टूडेंट अपने जीवन में नया अनुभव प्राप्त करते है। स्टूडेंट ने साहित्यकार सोबती और औजला से अपने प्रश्न भी पूछे। समारोह के अंत में ईशर सिंह सोबती, उनकी पत्नी हरसरन कौर, करमजीत सिंह औजला को कालेज की तरफ से सम्मानित किया गया। प्रो. परमजीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. निर्मलजीत कौर, प्रो, उत्तम दीप कौर, प्रो. हरप्रीत कौर, प्रो. अनिता, प्रो. रुपिंदरजीत कौर, प्रो. कमलजीत कौर उपस्थित थे।