पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मसीह शहीद यादगारी दिवस पर प्रार्थना सभा

मसीह शहीद यादगारी दिवस पर प्रार्थना सभा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
युनाइटेड मसीह दल की ओर से मसीह मिशनरी शहीद ग्राहम सटेनस व उनके दो बेटों फिलिप व तिमोथी की याद में सलेम टाबरी स्थित दाना मंडी में सालाना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रणजीत ढिल्लों, डिप्टी मेयर लुधियाना आर डी शर्मा, भुपिंदर कौर व प्रधान बचन मसीह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बचन मसीह ने शहीद ग्राहम सटेसन द्वारा उड़ीसा में उनके द्वारा की गई सेवा के बारे में बताया। इस मौके पर अनिल कुमार, थानेश्वर, प्रकाश पीटर, बलबीर सिंह, मोहन लाल, सुलतान मसीह, रितू खुराना, दर्शन मसीह गिल, राजू मसीह, मनोहर मसीह, राजेश कुमार, जसवंत जोन, सुनील कुमार, केवल मसीह, संदीप कुमार, चरणजीत सिंह, पतरस प्रेम, चंद्रमा, मदन सैन, जोन मसीह, विनोद कुमार, प्रदीप सिंह, हंस मसीह, परगट मसीह, फादर डेनिएल गिल, प्रवीन कुमार, शिंदो, रविंदर रवि, डेनियल रंधावा मौजूद थे।