पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑऩलाइन एग्जाम में बीसीएम के स्टूडेंट्स ने लिया नेशनल रैंक

ऑऩलाइन एग्जाम में बीसीएम के स्टूडेंट्स ने लिया नेशनल रैंक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल़ शास्त्री नगर के दो स्टूडेंट ने नेशनल फाइनेंशियल लिटरेरी टेस्ट ((एनएफएलटी)) में नेशनल लेवल पर पहले 100 स्थानों में रहने वाले स्टूडेंट की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। सीबीएसई ने एसईबीआई, एनआईएसएम, आईआरडीएस और डीएफआरडीए के सहयोग से आठवीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के स्टूडेंट के लिए इस एग्जाम को करवाया था। बीसीएम के आठवीं कक्षा के स्टूडेंट जतिन कांसल और नौवीं कक्षा के स्टूडेंट राघव बांसल ने राष्ट्रीय स्तर पर 66वां और 70 वां स्थान हासिल किया। दोनों स्टूडेंट राज्य स्तर पर तीसरे और चौथे स्थान पर रहे और जिला स्तर पर टाप पर रहे हैं। इस एग्जाम में सफलता के लिए दोनों को सीबीएसई की तरफ से 2000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है।