कार से टक्कर मार किया घायल, मामला दर्ज
लुधियाना - चंडीगढ़ रोज के पास तेज रफ्तार कार ने कार को टक्कर मार दी। जिसके चलते कार सवार घायल हो गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड के पवन कुमार की शिकायत पर माडल टाउन के कुलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम के चलते कार में सवार होकर जा रहा था। जब वह चंडीगढ़ रोड के पास पहुंचा तो पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।