- Hindi News
- जीएनआईएमटी के स्टूडेंट ने किया मिल्क प्लांट का दौरा
जीएनआईएमटी के स्टूडेंट ने किया मिल्क प्लांट का दौरा
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गुरु नानक इंस्टीट्यूट आप मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ((जीएनआईएमटी)) के बीबीए और बीकॉम के स्टूडेंट ने इंडस्ट्रियल विजिट प्रोग्राम के तहत वेरका मिल्क प्लांट का दौरा किया। कालेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और इंडियन सोसाइटी फार टेक्निकल एजुकेशन की तरफ से इस प्रोग्राम को आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम के वेरका मिल्क प्लांट के अधिकारियों ने स्टूडेंट का स्वागत किया और उनको कामकाज की जानकारी दी। जिसमें स्टूडेंट ने प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, टेबल बटर सेक्शन, क्वालिटी एस्योरेंस लेबोरेटरी, बटर एंड घी तैयार करने के सेक्शन, घी और मिल्क पावडर पैक करने के सेक्शन को देखा और टेक्नीकल जानकारी ली। स्टूडेंट ने वेरका मिल्क प्लांट के कामकाज के माहौल के बारे में भी गंभीरता से जानकारी ली। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ एचएस संघा ने वेरका मिल्क प्लांट के मैनेजर मुकेश कुमार का धन्यवाद किया।