पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कत्ल कर बुजुर्ग की लाश बोरे में डाल खेत में फेंकी

कत्ल कर बुजुर्ग की लाश बोरे में डाल खेत में फेंकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
थाना जोधा की पुलिस ने रायकोट इलाके के गांव लताला में खेत में बोरे में बंद लाश बरामद की है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जोधा के एसएचओ ने बताया कि बुधवार को जब लताला का रहने वाला जगतार सिंह अपने खेत में चारा काटने के लिए गया तो उसने खेत में एक बोरा पड़ा देखा जिस पर खून के निशान थे। तभी उसने इसकी जानकारी अपने एक रिश्तेदार और इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोल कर देखने पर उसमें से एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई। जिसकी शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाने की कोशिश की। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक की उम्र 60 साल के करीब है। जिसके दाएं हाथ पर मौली बंधी हुई है और बाएं हाथ में डाले छल्ले पर 786 लिखा हुआ है। मृतक के कोका कोला रंग का कुर्ता पजामा और सफेद रंग की निकर पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी हत्या कहीं ओर करके लाश बोरे में डालकर खेत में फेंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।