- Hindi News
- शिव शक्ति मंदिर और ट्रस्ट पर लगाए आरोप निराधार
शिव शक्ति मंदिर और ट्रस्ट पर लगाए आरोप निराधार
लुधियाना - शिव शक्ति मंदिर कोट मंगल सिंह में शिव शक्ति मंदिर और जंज घर ट्रस्ट के चेयरमैन हरजिंदर पाल गोगना ने कहा कि ट्रस्ट पर लगाए गबन के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। कुछ लोग अपने निजी लाभ के लिए ट्रस्ट के बारे में गलत प्रचार कर मंदिर ओर जंज घर पर कब्जा करना चाहते हैं। जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इस मौके पर सुशील कुमार, अशोक शर्मा, जरनैल सिंह जैला, जसपाल सिंह, जी के भल्ला, अविनाश चोपड़ा, एके मरवाहा, मोहन लाल शर्मा, दर्शना रानी, व अशोक थम्मन मौजूद थे।