पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू चंदर नगर के लोग पांच साल से झेल रहे सीवरेज जाम की समस्या

न्यू चंदर नगर के लोग पांच साल से झेल रहे सीवरेज जाम की समस्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड 31 के न्यू चंदर नगर में सीवरेज समस्या से लोग खासा परेशान है। इलाके की चार हजार आबादी इस समस्या से जूझ रही है। इलाके में सालों पहले सीवरेज डाला गया था। जिसके बाद से सफाई नहीं की गई है। इलाके के लोगों का कहना है जब भी शिकायत की जाती हैं तो कर्मचारी केवल खाना पूर्ति कर चले जाते है। सीवरेज जाम के कारण इलाके में गंदगी फैली हुई है। सीवरेज का पानी सड़कों व गलियों में भरा रहता है। जिस कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही घरों की नींव बैठने का डर भी बना हुआ है। बरसात होने पर सीवरेज ओवर फ्लो होने लगता है। जिसका पानी उल्टा घरों में ही भर जाता है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। इलाका निवासियों ने कई बार पार्षद व नगर निगम को शिकायत कर सुचित भी किया। पर आश्वासन के सिवा कोई काम नहीं किया गया।




॥सीवरेज की सफाई कराई जा रही है। मशीनों से साफ किया जा रहा है। एक सप्ताह तक सफाई कर दी जाएगी। नरिंदर सिंह, इलाका पार्षद।

शिकायत करने के बाद हर बार मिला केवल आश्वासन

॥काफी देर से वॉर्ड में पैच वर्क नहीं किया गया। सीवरेज व बरसात का पानी सड़कों को गड्ढों में भरा रहता है। जिससे लोग गिर कर चोटिल होते है। इलाके की गलियां नीची होने से पानी उनमें भर जाता है जो कई दिनों तक नहीं सूखता दीपक शर्मा, निवासी न्यू चंदर नगर।

॥सीवरेज प्रणाली का काफी बुरा हाल है। इलाके में गंदा पानी जगह-जगह भरा रहता है। जिस कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। लोग बीमारी का भी शिकार हो रहे है। मनोज सहोता निवासी न्यू चंदर नगर

॥यहां पर हर दिन सीवरेज ब्लॉक ही रहता है। दुकान के सामने सीवरेज का पानी भरा रहता है। इस कारण ग्राहक भी आने में कतराते है। हमारी तो मजबूरी है, मुंह पर कपड़ा बांध कर बैठना पड़ता है। हालात तो ऐसे हैं कि कभी तो दुकान बंद करनी पड़ जाती है।वीरभान अरोड़ा

॥महीने की 20 दिन सीवरेज का पानी सड़कों पर ही रहता है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। कई बार बदबू के कारण खाना- खाना भी मुश्किल हो जाता है। - राम चंद्र, निवासी न्यू चंदर नगर।

वॉर्ड वाइज