विजय दानव को किया जाएगा सम्मानित
भास्कर न्यूज - लुधियाना
आल इंडिया हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता मंच की तरफ से प्रधान मुकेश वर्मा की अगुवाई में जनकपुरी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्रत दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस दौरान मंच के चेयरमैन विजय दानव को पंजाब दलित विकास बोर्ड का चेयरमैन बनने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राम प्रकाश, फिरोज आलम, राहुल, रोहित भार्गव, लाड़ी सैणी, राम प्रवेश वर्मा, वरिंदर सिंह, बलवंत सिंह, प्रवीण कुमार, अरविंदर कुमार, जरनैल सिंह गिल, कुलदीप सिंह गिल, बलराम अग्रवाल, शाम सुंदर आदि
मौजूद रहे।