मंदिर को इंटर सोलर सिस्टम भेंट किया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री जगन्नाथ मंदिर, जगन्नाथपुरम चंद्र नगर में माघ महीने के शुभारंभ पर इंटर सोलर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ ने डिस्ट्रीब्यूटर रायल सेल्स कॉरपोरेशन के रमन थमन के सहयोग से मंदिर को इंटर सोलर सिस्टम भेंट किया गया। यहां पर पंडित भीमसेन ने पूजन किया। यहां पर मंदिर कमेटी ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर दीपक बिस्वाल, नकुल नायक, चितरंजन नायक, सोनू , राजकुमार, दुखी श्याम व वल्लभ मौजूद रहे।