- Hindi News
- स्कूलों की दीवारों पर लिखा जाएगा मिड डे मील का मैन्यु
स्कूलों की दीवारों पर लिखा जाएगा मिड डे मील का मैन्यु
भास्कर न्यूज - लुधियाना
स्कूलों मे अब मिड डे मील के मेन्यू की जानकारी देने के लिए केलेंडर नहीं लगाए जाएंगे। बल्कि दीवार पर पेंट से मेन्यु के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों का नाम और टेलीफोन नंबर तक लिखा जाएगा। जिससे अगर किसी को मिड डे मील के बारे में कोई शिकायत हो, तो वह उस पर जानकारी दे सकता है। इसलिए प्रति स्कूल को एक हजार रुपए की ग्रांट जारी की जाएगी। पंजाब के मिड के मील के मैनेजर प्रभुशरण ने इस बारे में जानकारी दी। इससे पहले मानव संस्थान विकास मंत्रालय की टीम ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ न्यूट्रीशियन हैदराबाद ((निन))के सीनियर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ए लुक्ष्मियाह के नेतृत्व में स्कूलों के प्रिंसिपल और क्लस्टर के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। मीटिंग में डीईओ एलीमेंट्री रणजीत सिंह मल्ली और डीईओ सेक्रेट्री परमजीत कौर चाहल भी उपस्थित थे।
डॉ लुक्षिमयाह ने कहा कि टीम को कहीं भी कोई कमी नहीं मिली है। पंजाब की मिड डे मील में क्वालिटी से समझौता नहीं हो रहा है। टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने लुधियाना के लगभग 50 से अधिक स्कूलों का दौरा किया है। जिसमें उनको मिड डे मील के बारे में कोई कमी नजर नहीं आई है। कुछ स्कूलों में सफाई व्यवस्था थोड़ी गड़बड़ है। इस बारे में सेक्रेट्री से बातचीत की जाएगी और इसे दुरुस्त करने का सुझाव दिया जाएगा। उनको एसएसए के तहत फंड दिए जाएंगे। वह अपनी रिपोर्ट बना कर डिपार्टमेंट को भेजे, जिससे वहां पर इस कमी को भी पूरा किया जा सके। टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने खुद मिड डे मील का सेवन किया है, जिसमें उनको कोई कमी महसूस नहीं हो पाई है। टीम ने स्कूलों की जल्दी सिलेंडर खत्म होने की शिकायत पर कहा कि प्रत्येक स्कूल को एक माह में एक सिलेंडर दिया जा रहा है, अगर उनका सिलेंडर जल्दी खत्म हो रहा है, तो उनको 1310 का ही दूसरा सिलेंडर मिलेगा।