पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जय गोविंद जय गोपाल’ के भजनों पर झूमे भक्त

‘जय गोविंद जय गोपाल’ के भजनों पर झूमे भक्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री राधा गोविंद सरकार और श्री दंडी स्वामी महाराज जी के आशीर्वाद श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल ((सेवक सिद्धपीठ)) द्वारा हरिनाम संकीर्तन छोटी हैबोवाल में किया गया। तनेजा परिवार ने ठाकुर जी का पूजन किया गया। संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना और हरे कृष्णा हरे राम महामंत्र के साथ की गई। मंडल के केशव जोशी और विशाल अरोड़ा ने ठाकुर जी के भजन ‘मुकट सिर मोर का मेरे चित चोर का’, मेरे सावरिया दीदार करुं मैं बार बार सावरिया आ जाओ, जय गोविंद जय गोपाल आदि भजनों पर भक्त झूमने लगे। इस दौरान राधा कृष्ण जी की रासलीला का व्यंग पेश किया गया। इस दौरान हनी सिक्का, राहुल बस्सी, शुभम ढल्ल, शैंकी सबरवाल, विशाल ढल्ल, हनी सिक्का, नरेश तनेजा, सुरिंदर बग्गा, पुनीत ढल्ल, सतीश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संकीर्तन के बाद ठाकुर जी को भोग लगाया गया।