- Hindi News
- गुरु नानक स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश
गुरु नानक स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गुरु नानक स्टेडियम में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर हो गई हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन गुरु नानक स्टेडियम में किया गया। रिहर्सल के समय झंडा फहराने व मार्च पास्ट से सलामी लेने की रस्म को शहर के कमिश्नर ऑफ पुलिस निर्मल सिंह ढिल्लों ने पूरा किया। पंजाब पुलिस और एनसीसी के कैडेट्स ने डीएसपी अमनदीप सिंह और जसवीर सिंह की अगुवाई में मार्च पास्ट में भाग लिया व राष्ट्रीय झंडे को सलामी भी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे व सलामी लेंगे। मौसम के बदल रहे तेवर के कारण एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वायज से कार्यक्रम बदल कर गुरु नानक स्टेडियम में कर दिया गया है। स्टूडेंट्स की ओर से देश की एकता और अखंडता व पंजाब के सभ्याचार को प्रदर्शित करता कार्यक्रम पेश किया जाएगा। साथ ही बच्चे पीटी शो और लैजियम भी पेश करेंगे। रिहर्सल के मौके पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हर्ष बांसल, एडीसी नीरू कत्याल, गुरप्रीत सिंह तूर, सहायक कमिश्नर शेना अग्रवाल, एसडीएम कुलजीत पाल सिंह और एसडीएम अजय सूद भी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरीं, सीएम बादल होंगे मुख्य मेहमान