पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे : सिमरजीत बैंस

विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे : सिमरजीत बैंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
न्यू जनता नगर में कौंसलर रणजीत सिंह बिट्टू की अगुवाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। मीटिंग में अपने संबोधन के दौरान विधायक बैंस ने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हर वॉर्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को बढिय़ा सहुलियतें देने के लिए नगर निगम द्वारा तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर इलाके के लोगों द्वारा कौंसलर रणजीत सिंह बिटटू, जसविंदर सिंह खालसा, सुखविंदर सिंह, हैप्पी कोचर, सरबजीत जनकपुरी, पवनदीप मदान, गुरप्रीत राजा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरभगवान सिंह, मनमोहन सिंह, शिंगारा सिंह, सरबजीत सिंह, जगजीत सिंह, रमनदीप रामा, जतिंदर पाली, सुरिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मनोज महिन, सतपाल शर्मा, दलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुभाष महिन, बलविंदर बंटी, लखबीर सिंह आदी उपस्थित थे।