पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर में नगर कीर्तन 26 को

बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर में नगर कीर्तन 26 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
यूथ सेवा सोसायटी द्वारा बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन ओर महान कीर्तन दरबार 26 जनवरी रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा न्यू हरगोबिन्द नगर में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने नगर कीर्तन की तैयारियों संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। इस उपलक्ष्य में रविवार दोपहर एक बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन शुरू होगा, जोकि शहर के विभिन्न भागों की परिक्रमा करते हुए देर शाम दीवान हाल में संपन्न होगा। इसके उपरांत न्यू हरगोबिंद नगर स्थित नीले झंडे वाला गुरुद्वारा साहिब में शाम 6 बजे कीर्तन दरबार आरंभ होगा। जिसमें पंथ प्रसिद्घ रागी जत्थे भाई सुरिन्द्र सिंह जोधपुरी, जवद्दी टकसाल प्रमुख ज्ञानी अमीर सिंह, अखंड कीर्तनी जत्था के भाई सतिन्द्रपाल सिंह संगत को गुरबाणी के कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं, खालसा अकाल पुरख की फौज, संत सिपाही अकादमी और धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी लगाया जाएगा। इस मौके पर यूथ सेवा सोसायटी से भूपिंद्रजीत सिंह प्रिंस, प्रभजीत सिंह अनमोल, सुरेश शर्मा, जसकरन सिंह खालसा, गुरपाल सिंह काका, जोगिन्द्र सिंह सोनी मौजूद रहे।