पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनगर के बाद अब सुंदर नगर में लोगों ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

रामनगर के बाद अब सुंदर नगर में लोगों ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - वॉर्ड 12 के सुंदर नगर की खस्ता हाल को लेकर पार्षद व निगम प्रशासन के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। राम नगर के बाद अब सुंदर नगर के लोगों ने पार्षद व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पार्षद विकास को लेकर इलाके में भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले सीवरेज डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, जिसका काम कब से पूरा हो चुका है। इसके बाद सड़क बनाने का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया। सड़क न होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या को लेकर कई बार पार्षद व निगम को शिकायत की गई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान राज कुमार, डा. अतुल शर्मा, रवि टंडन, अहमद सिद्धीकी ,राजू, पप्पू कबाड़ी, मन्ना, विनोद कुमार, जतिंद्र सिंह, होरी लाल व अन्य मौजूद थे। इस संबंध में इलाके के पार्षद सुरजीत सिंह राय ने कहा कि खराब मौसम व क्षेत्र में सीवरेज का काम चलने से समस्या आ रही है। सीवरेज का काम पूरा होते ही सड़कों का निर्माणकार्य शुरू कर दिए जाएंगे।



वॉर्ड में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे है। राम नगर में स्ट्रीट लाइटें व सीवरेज डालने का काम किया जा रहा है। 33 फुटा रोड के निर्माण का काम भी 15 दिनों के भीतर शुरू करा दिया जाएगा। सुरजीत सिंह राय, पार्षद।