- Hindi News
- मेल स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, टीचर्स ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
मेल स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, टीचर्स ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - लुधियाना
राज्य के सरकारी स्कूलों में मेल स्टाफ को शिफ्ट करने के विरोध में टीचर्स संगठनों ने डीसी ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। टीचर्स संगठनों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री का यह फैसला टीचर्स के सम्मान के खिलाफ कार्रवाई है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टीचर संगठनों ने इस फैसले के विरोध मे डीसी ऑफिस के आगे से रोष मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंप कर इस कार्रवाई को रोकने की मांग की। बीएड टीचर फ्रंट के प्रधान हरविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री ऐसा फैसला लागू करके मेल टीचर को नीचा दिखा रहे हैं। अगर उनको किसी अध्यापक की इस तरह की हरकत की शिकायत मिलती है तो उसपर कार्रवाई की जाए, न कि पूरे मेल अध्यापकों को स्कूलों से हटाया जाए। इस मौके पर मास्टर कैडर यूनियन, अध्यापक दल, गवर्नमेंट टीचर यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट ने अपना रोष जताया।
साथी अध्यापकों के तबादले होने के विरोध में डीसी दफ्तर के बाहर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते टीचर्स यूनियन के सदस्य। टीचर्स ने कहा है कि यह फैसला उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।