- Hindi News
- पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को नहीं मिल रही सुविधाएं
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को नहीं मिल रही सुविधाएं
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को वाहनों में हवा भरने की सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि पैट्रोल पंप कंपनियों द्वारा ग्राहकों को यह सुविधा देना आवश्यक है। पंप पर तैनात कर्मी ग्राहकों से हवा की सुविधा मांगने पर, हवा भरने की मशीन खराब होने का बहाना बनाकर टाल-माटोल करते हैं। प्रत्येक पैट्रोल पंप पर हवा भरने की मशीन दिखावे के लिए लगी हुई है। इनसे सुविधा न मिलने कारण ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पैट्रोल कंपनियों द्वारा पंप मालिकों को सख्त हिदायतें हैं कि प्रत्येक ग्राहक को हवा, पानी, बाथरूम की सुविधा देना आवश्यक है।
यह सुविधा न देने पर कंपनी बनती कार्रवाई करने की चितावनी देती है। परंतु
पंप मालिक इन दिशा-निर्देशों को दरकिनार करके वाहनों में हवा भरने की सुविधा नहीं दे रहे। जब यह सुविधा ग्राहकों को न मिलने संबंधी फतेहगढ़ साहिब पैट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल वर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह मामला वह पंजाब की अगली होने वाली पंप मालिकों की बैठक में उठाएंगे। इस संबंध में जब उप प्रबंधक सेल्ज अफसर आजम मतीन से संपर्क किया गया, तो उनका कहना था कि पंप मालिकों को बनती सुविधा ग्राहकों को देनी अवश्य है।
अगर ग्राहक शिकायत करते हैं, तो बनती कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब पैट्रोल सप्लाई करने वाली कंपनियों के सेल्ज अफसर वरूण
वर्मा से संपर्क करके यह जानकारी दी गई तो उनका
कहना था कि अगर यह सुविधा पंपों पर उपलब्ध नहीं है
तो पैट्रोल पंप पर शिकायत बुक होती है, उसमें वह अपनी शिकायत लिख सकते हैं और शिकायत बुक पर दिए नंबरों पर उनके साथ संपर्क किया जा सकता है, और पंप मालिकों के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
ग्राहकों ने की कार्रवाई की मांग