पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद से मिले राम नगर निवासी

पार्षद से मिले राम नगर निवासी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - गंदगी व कीचड़ से परेशान वॉर्ड 12 के घई मार्किट की गली नंबर आठ व रामनगर के निवासियों का शिष्टमंडल पार्षद सुरजीत सिंह राय मिला। उनको इलाके की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। गलियों में पानी की निकासी व 33 फुटा रोड के निर्माण की मांग की गई। इलाके की रोशनी देवी, आशा देवी, गुरमीत कौर, रक्षा देवी, काजल, सुनंदा रानी, शीला, बीना, पूजा ने गंदे पानी के निकास का प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इलाके में बरसाती पानी के निकास का कोई रास्ता नहीं है जिस कारण पानी गलियों व सड़कों पर ही भरा रहता है। रामनगर निवासी मंदीप सिंह, विक्की अग्रवाल, यादव, राजू, सन्नी बब्बर, उदय राठोर, सनी, हनी, लक्की कुमार ने कहा कि 33 फुटा सड़क का निर्माण ना होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पार्षद से समस्याओं को जल्द करने की मांग की।