- Hindi News
- हरेन्द्र पाल सिंह बने शिव सेना शेर ए हिंद के युवा प्रमुख
हरेन्द्र पाल सिंह बने शिव सेना शेर ए हिंद के युवा प्रमुख
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शिव सेना शेर ए हिंद की मीटिंग अयाली चौक फिरोजपुर रोड पर हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रमुख बलजीत ढिल्लो, पंजाब युवा प्रमुख राहुल राय, कंवलजीत हांडा विशिष्ट उप प्रमुख बटाला विशेष रूप से शामिल हुए। मीटिंग में सर्वसम्मति से हरेंद्र पाल सिंह चावला को जिला लुधियाना का युवा प्रमुख, दलजीत सिंह नोनी को उपप्रमुख, जिंदा धालीवाल को जनरल सचिव, सुखविंदर सिंह चावला को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके साथ ही हल्का दाखा के लिए केसर सिंह अयाली को प्रमुख, अशोक कुमार को उपप्रमुख, सर्बजीत को जनरल सचिव ओर मनदीप सिंह दीपा को सलाहकार नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर चुने गए सभी सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे भ्रष्टाचार को दूर कर नशा विरोधी मुहिम चलाने के साथ ही नशा छुड़ाओ सेमिनार लगाएंगे। पटियाला से आए राहुल राय ने कहा कि पूरे पंजाब में शिव सेना शेर ए हिंद में शामिल होने के लिए युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर पवन कुमार, विक्की कालड़ा, काला चावला, अमित कुमार, सतविंदर टाइगर, अमित , मोनू, हैप्पी, सोनी अयाली, भंगू अयाली, रोमी गोरव आदि मौजूद थे।