- Hindi News
- पंजाब कांग्रेस कमेटी की महिला मंडल की उप प्रधान बनने पर नीलम डावर सम्मानित
पंजाब कांग्रेस कमेटी की महिला मंडल की उप प्रधान बनने पर नीलम डावर सम्मानित
भास्कर न्यूज - लुधियाना
नीलम डावर को पंजाब कांग्रेस कमेटी की महिला मंडल का उपप्रधान व पिंकी अरोड़ा को सेक्रेटरी बनने पर का वॉर्ड 41 के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने उन्हें पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया। नीलम डावर ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाई जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा के लिए कमर कसने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रधान सेंट्रल गुरमुख सिंह, रिंकू मल्होत्रा, पप्पी राज कुमार, अनु जोशी, राखी, नीटा रानी, मीनू, बबली, मोना, रश्मि, अल्का, कंचन, ज्योति, गुरमीत कौर, रेखा मदान, सीता, पूजा आदि मौजूद थे।