पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेरेंट्स भी हुए जागरूक, एसोसिएशन बना एक वर्ष से कर रहे हैं स्कूलों से संबंधित समस्याओं का समाधान

पेरेंट्स भी हुए जागरूक, एसोसिएशन बना एक वर्ष से कर रहे हैं स्कूलों से संबंधित समस्याओं का समाधान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
--फोटो

मंजू कपूर, लुधियाना

बढ़ती महंगाई में जहां आम आदमी नियमित खर्चों से परेशान है वहीं स्कूलों में बढ़ती फीसें और स्कूलों के अपने बनाए मापदंड पेरेंट्स के लिए मुश्किलें पैदा कर देते है। आम तौर पर स्कूलों के बढ़ रहे खर्चों से परेशान पेरेंट्स अकेले कोई कदम उठाने से भी डरते है। वे समझ ही नहीं पाते कि अपनी समस्या के समाधान के लिए कहां जाएं? लेकिन अब पेरेंट्स भी जागरूक हो गए हैं । चंद्र नगर में पेरेंट्स ने एकजुट हो पेरेंट्स एसोसिएशन बना ली। पिछले एक वर्ष से सक्रिय इस एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र घई का कहना है कि हम बढ़ रहे फजूल खर्च से परेशान थे जिसमें स्कूलों की ओर से बढ़ाई जा रही फीसें ओर अपनी बताई दुकान से यूनिफार्म ओर अन्य सामान लेना भी शामिल था। आपस में कुछ बच्चों के पेरेंट्स मिले ओर अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए एसोसिएशन बना ली। हालांकि इसके लिए हमें धमकियां भी दी गई लेकिन बिना डरे हम आगे बढ़ते गए ओर आज इस एसोसिएशन से विभिन्न स्कूलों के करीब 500 पेरेंट्स जुड़ चुके है।

उप प्रधान सुमित वालिया ने बताया कि एसोसिएशन की मीटिंग माह में दो बार होती है जिसमें समस्याओं पर विचार कर समाधान निकाला जाता है। किसी भी समस्या के सामने आने पर सबसे पहले सर्व शिक्षा अभियान वालों से ओर उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर स्कूल के प्रिंसिपल ओर डायरेक्टर से बात करते है ओर उन्हें लिखित कंप्लेंट करते हैं। पेरेंट्स भी अपनी बात खुल कर करते है। अब लोगो को जागरूक करने के लिए हमने डोर टू डोर जाना शुरु किया है ताकि ओर लोग भी हमारी संस्था से जुड़ कर लाभ उठा सकें। इन समस्याओं को लेकर हम एडीसीपी वन नीलांबरी जगदले से भी मिल चुके है। बढ़ रही फीसों की समस्या को लेकर सीबीएससी बोर्ड दिल्ली में भी जा चुके है।

एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर कमल नंदवानी का कहना है कि हमारी ओर से लोगो को जागरूक करने के लिए कैंप भी लगाए जाते है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे साथ जुड़ सकें। इसके साथ ही आंखों के लिए फ्री कैंप भी लगाने की शुरुआत भी कर चुके हैं। इस सबका अच्छा रिजल्ट हमें मिला भी है। एसोसिएशन से जुडऩे वाले सदस्यों को हमारी ओर से मेंबरशिप कार्ड के साथ ही हैल्पलाइन नंबर दिया जाता है ।





चंद्र नगर में पेरेंट्स ने बनाई एसोसिएशन, स्कूल फीस और अन्य मुद्दों को एकजुट होकर कर रहे हल