पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक दीवान 26 से

गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक दीवान 26 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
भाई हरजिंदर सिंह गुरुद्वारा संत आश्रम धलवान ((राड़ा साहिब)) वालों द्वारा बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक दीवान 26 और 27 जनवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा प्रताप नगर में लगाए जा रहे हैं। यह दीवान शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सजाए जाएंगे। यहां भाई हरजिंदर सिंह कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। यह जानकारी शहीद बाबा दीप सिंह जी दयावान सोसाइटी के गुरदेव सिंह देवगन और एडवोकेट रणजीत सिंह ने दी। इस मौके पर कुलवंत सिंह सोढी, अमरजीत सिंह मनकू, सुखविंदर सिंह दहेला, हरदीप सिंह गुरु, जसबीर सिंह, सोहन सिंह गोगा, जसबीर सिंह जस्सी, सोहन सिंह मठाडू, गुरमीत ंिसंह धंजल, सेवक सिंह, जसबीर सिंह जंडू, वकील सिंह व मनजीत सिंह मौजूद थे।