पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना लोस से बलबीर ‘आप’ के उम्मीदवार

लुधियाना लोस से बलबीर ‘आप’ के उम्मीदवार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - आम आदमी पार्टी के जिला सचिव बलबीर अग्रवाल लोकसभा चुनाव में लुधियाना सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बलबीर अग्रवाल को लुधियाना लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी का आशीर्वाद दिया है। उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी सदस्य जिंदरपाल गुप्ता, हरजीत सिंह, रणबीर राजू, उपिन्द्र कौर, अरजिंद्रपाल कौर और गुरमीत कौर ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी धर्म, जाति व समुदाय के नाम पर वोट बटोरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में नहीं उतारेगी। बलबीर अग्रवाल पार्टी संयोजक केजरीवाल से निस्वार्थ भाव से वर्ष 2006 से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल आरटीआई एक्टिविस्ट के तौर पर पंजाब व लुधियाना में बड़े-बड़े घोटालों को उजागर कर चुके हैं, जिसके चलते आम आदमी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बलबीर अग्रवाल को लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा है।