पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गला काट और पेट पर वार कर किया मर्डर

गला काट और पेट पर वार कर किया मर्डर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवादाता - लुधियाना
फोकल प्वाइंट के इलाके में किसी ने युवती की हत्या कर शव कंटेनर यार्ड के निकट फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ रेप किया गया है। शव को दो या तीन दिन पहले फेंका गया है। युवती की हत्या तेजधार हथियारों से हमला कर की गई थी। साथ ही उसका गला भी काटा गया था। उसके पेट व शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी। सिर्फ उसके बाजू पर ओम का चिह्न बना हुआ है।
मौके पर मौजूद सुरेश यादव ने बताया कि यहां से निकल रहीं दो महिलाओं ने यहां शव पड़ा देखा। एसीपी गुरजीत सिंह के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला है कि युवती की आयु 20 से 22 साल के बीच है। युवती के पेट पर तेजधार हथियार के गहरे घाव हैं और कटने के कारण गर्दन भी लटकी हुई है। शव की हालत देख कर पता चलता है कि युवती की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव कहीं दूसरे स्थान पर फेंका गया है। वारदात को अंजाम देने के लिए दो से तीन लोगों के होनें की संभावना है। युवती की पहचान के लिए आस पड़ोस के इलाकों से पूछताछ की जा रही है। 72 घंटे के बाद युवती का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं। मौके से कुछ सुराग भी मिले है। जिन्हें लेकर पुलिस जांच कर रही है।