- Hindi News
- अवांटग्राड 2014 में सीफट के स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट
अवांटग्राड-2014 में सीफट के स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट
फोटो
भास्कर न्यूज, लुधियाना
स्पोर्टकिंग इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी((सीफट)) ने अपना सातवां एनुअल फंक्शन नेहरु सिद्धांत केंद्र में मनाया। अवांटग्राड 2014 नाम के इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। पीएयू से डॉ. संदीप कपूर ने मुख्यातिथि व स्पोर्टकिंग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन राज अवस्थी ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की। सीफट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर आरएम गुप्ता ने मेहमानों का स्वागत किया। वहीं, रतनदीप रेखी ने इंस्टीट्यूट की वार्षिक रिपोर्ट को पेश किया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके बाद ज्योति प्रज्ज्वलन किया गया। स्टूडेंट्स ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, गाने, स्किट और फैशन शो पेश कर मेहमानों का मनोरंजन किया। इंटर डिपार्टमेंट कंपीटिशन में मॉडलिंग में रोडीज, रांझणा और बॉलीवुड थीम पर स्टूडेंट्स ने रैंप पर चल कर अपना जादू बिखेरा। वहीं, हिप हॉप, इंडो वेस्टर्न और फोक ड्रेसेज को स्टूडेंट्स ने स्टेज पर पेश किया। पंजाबी स्किट भी स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत की। वहीं भांगड़ा और माइकल जैक्सन के फ्यूजन ने सबको तालियां बजाने पर विवश कर दिया। डॉ. संदीप कपूर ने सीफट की टीम को इस कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम के बाद कल्चरल एक्टिविटीज पेश करने वाले स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीफट के पूर्व छात्रों, स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स ने भी खासतौर पर शिरकत कर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
थोड़ी सी मस्ती...
प्राइड ऑफ लुधियाना
सामाजिक कामों में रुचि के चलते 17 साल की उम्र में जैन समाज का एक्जीक्यूटिव सदस्य व 20 साल की उम्र में ऑल इंडिया जैन एसएस जैन कॉन्फ्रेंस के एग्जीक्यूटिव सदस्य बने हीरा लाल जैन।
अंदर पढ़ें