पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाली मार्का लगा कर बेच रहा था साइकिल ,गिरफ्तार

जाली मार्का लगा कर बेच रहा था साइकिल ,गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
ब्रांडिड कंपनी का जाली मार्का लगा कर साइकिल बेचने के आरोप में चौकी मिलरगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से जाली मार्का लगे हुए 121 साइकिल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। चौकी इंचार्ज मुकेश शर्मा ने बताया कि एवन कंपनी के मेनैजर बलविदंर सिंह ने उन्हें शिकायत दी थी कि फोकल प्वाइंट में एक कंपनी उनकी कंपनी का भीम मार्का लगा कर साइकिल बेच रही है। जिससे उनकी कंपनी की साख खराब हो रही है।
सूचना के आधार पर फेस 6 मे स्थित हाइटेक इंटरनैशनल साइकिल कंपनी के परिसर में रेड की और मौके पर भीम मार्का लगे हुए 121 साइकिल बरामद कर लिए। पुलिस ने मौके पर दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर जांच की जाएगी।