पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजावटी लाइट लगा रहे युवक की करंट से मौत

सजावटी लाइट लगा रहे युवक की करंट से मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
साहनेवाल के इलाके में वीरवार की देर रात सजावट के लिए लाइटें लगाते हुए एक युवक की कं रट लगने से मौत हो गई। मरने वाला माछीवाड़ा का रहने वाला शिवम था।वह डीजे का काम करता था।
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने आए उसके परिजनों ने बताया कि शिवम वीरवार की रात को साहनेवाल इलाके में एक शादी समारोह में लाइट लगाने गया था। उन्होंने बताया कि शिवम जब घर पर लाइट लगा रहा था। तभी घर का पास से गुजरती हाई वोलटेज तारों से उसे करंट लग गया। जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव उनके हवाले कर दिया।