- Hindi News
- 300 करोड़ के टेंडर मंजूर करने वाले निगम के खाते में 30 हजार भी नहीं
300 करोड़ के टेंडर मंजूर करने वाले निगम के खाते में 30 हजार भी नहीं
महाबीर सेठ - लुधियाना
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के सपनों का शहर बनाने का दावा करने वाले नगर निगम के खजाने में 30 हजार रुपए भी नहीं है। 1500 करोड़ रुपए से शहर की नुहार बदलने वाले डिप्टी सीएम का दावा महज चुनावी वायदा साबित हो रहा है।
3 महीने में 300 करोड़ रुपए के टेंडर मंजूर करने वाले नगर निगम का महज 30,000 रुपए का चेक बाउंस हो रहा है। जिससे निगम के कॉन्ट्रेक्टर्स ने शहर के काम करवाने से पीछे हटने लगे हैं। शहर के 75 वार्डों में 300 करोड़ रुपए के टेंडर मंजूर करने वाला नगर निगम
कंगाल है।
शहर में विकास काम करवाने के बाद कॉन्ट्रेक्टर को नगर निगम की तरफ से जो चेक दिया जाता है, बैंक में जाकर बाउंस हो जाते हैं। नगर निगम की तरफ से 14 जनवरी को आयुषी इंटरप्राइजेज को अग्रिम राशि को वापस करने के लिए तीस हजार रुपए का चेक बना कर दिया था। चेक मिलने के बाद जब कॉन्ट्रेक्टर ने भुगतान के लिए अपने बैंक में चेक पेश किया तो निगम के बैंक ने उस तीस हजार रुपये के चेक को यह रिमार्क के साथ वापस कर दिया कि निगम के खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है।
नगर निगम का खजाना खाली, फिर भी शहर की नुहार बदलने का दावा
> नगर निगम से जारी मात्र तीस हजार रुपये का चेक हुआ बाउंस
> पिछले महीने कॉलोनियों को रेगुलर कराने के लिए जमा हुए करोड़ों रुपए