मशीन में दबने से गई मजदूर की जान
भास्कर न्यूज। लुधियाना
फोकल प्वाइंट के इलाके में स्थित एक फैक्टरी में मशीन में दबने से मजदूर की मौत हो गई। मरने वाला ढोलेवाल चौक का रहने वाला दयाल सिंह था।वह फोरंिजग फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वीरवार को जब वह फैक्टरी में काम कर रहा था। तभी अचानक वह मशीन में फंस कर दब गया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।