पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर सीटू ने डीसी दफ्तर के बाहर रैली निकाली

मांगों को लेकर सीटू ने डीसी दफ्तर के बाहर रैली निकाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
अपनी मांगों को लेकर सीटू के कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर रोष रैली की। जिसकी अगुवाई जतिंदरपाल सिंह ने की। जिसमें भट्टा मजदूर, उद्योगिक कर्मचारी, मनरेगा, आशा वर्कर, मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी के वर्करों ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते सीटू के पंजाब के जरनल सेक्रेट्री रघुनाथ सिंह व पूर्व विधायक तरसेम जोधा ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार व पंजाब की अकाली भाजपा सरकार आम लोगों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिस कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकार की लोग विरोधी नितियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। रोजमर्रा के जरूरत की चींजे जैसे बिजली के बिल, पैट्रोल आदि के दाम आसमान छू रहे है। रेत, बजरी, सीमेंट, सरियां के बढ़े के दामों के कारण घर बनाना सपना हो गया है। राज्य में नशा तस्करों को बोलबाला है। उन्होंने नशा तस्करी को रोकने के लिए सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही ठेकेदारी मजदूर प्रथा को बंद करने, आउट सोर्सिंग पर रोक लगाने, ठेके पर रखे कर्मचारी पक्के करने, पंजाब के सभी सरकारी विभागों में रैगुलर भर्ती शुरू करने, मजदूरों को पांच-पांच मरले के प्लाट अलाट करने आदि की मांग की। इस दौरान अमरनाथ, दिलजीत कुमार, शिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, दर्शन सिंह, प्रकाश सिंह, हरी सिंह, परमजीत सिंबल बग्गा, केवल सिंह, लक्ष्मण, सिंह, प्रकाश सिंह बरमी, चरणजीत कौर, हरपाल कौर, बग्गा सिंह, सुच्चा सिंह, हनुमान प्रसाद, नवदीप जोधा, आदि मौजूद थे।